फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की हत्या के आरोप में महिला पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर की हत्या के आरोप में
विज्ञापन

भाभी के खिलाफ केस दर्ज

सहारनपुर। ग्राम माहीपुरा में एक महिला पर देवर की हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
माहीपुरा निवासी तहसीन खान की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि उसके बड़े बेटे की पत्नी का उसके छोटे बेटे शाहवेज से विवाद हो गया था। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू मकान पर कब्जा करना चाहती थी। इस कारण उसे घर से अलग कर रखा था। सात सितंबर को भी देवर और भाभी के बीच कहासुनी हुई थी। अगले ही दिन पड़ोसियों ने शाहवेज की मौत की सूचना दी। घर पहुंचने पर पुत्रवधू ने रात में छत पर सोते समय हार्टअटैक से मौत होना बताया। लेकिन पुत्र के शरीर पर जख्मों के निशान थे। तहसीन के मुताबिक तब तो शव दफना दिया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि पुत्रवधू ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर शाहवेज की हत्या की है। इस मामले में तहसीन खान ने जनकपुरी थाना में शबाना, शाहनवाज एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें