फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगी एनजीटी में तारीख, अब 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन खुलने की राह देख रहे जनपद वासियों को एक आर फिर निराशा हाथ लगी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में शुक्रवार को भी खनन को लेकर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब इस मामलेे की सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

खनन खुलने की बाट जोह रहे जनपद वासियों की इंतजार लंबी होती जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर एनजीटी में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। इसके चलते जिले में जहां विकास कार्य ठप पडे़ हैं वहीं खनन सामग्री के कारोबार से जुडे़ व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपना मकान बनाने का सपना जोह रहे लोगों को भी लगातार निराश होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में मामले की पैरवी कर रहे खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन इसका नंबर नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि हिमाचल आदि के मामलों की सुनवाई दिन भर चलती रही। इसके चलते जिले का खनन प्रकरण पुटअप नहीं हो सका। अब जिले के खनन मामले की एनजीटी में सुनवाई सोमवार यानि 18 दिसंबर को होगी। बता दें कि फरवरी 2016 से जिले में खनन और उसके परिवहन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा रखी है। जिससे निर्माण कार्यों से जुडे़ तमाम लोग बेहद परेशान हैं। बडी संख्या में लोगों के मकान अधूरे पडे़ हैं और सरकारी निर्माण कार्य भी रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें