रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मानव अधिकार वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डा .जहूर अहमद के काव्य संकलन जहूर -ए -गजल पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि शोभित यूनिवर्सिटी पर्यवेक्षक जहीर अख्तर, शायर डा. नवाज देवबंदी, विशिष्ट अतिथि सीओ यतेंद्र सिंह नागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शायर डा. नवाज देवबंदी ने जहूर अहमद के साहित्यिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी शायरी में वे गुण निहित हैं जो लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ देते हैं। अतिथियों ने डा. जहूर के साहित्यिक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।
कार्यक्रम को डा. जहूर अहमद, डा मो. मुस्तमिर, डा.आलिफ नाजिम, डा. इब्राहीम अफसर, डा. असगर, कमल देवबंदी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. नवाज देवबंदी व संचालन फुरकान अहमद ने किया। इस मौके पर काजी नदीम अहमद, शाहिद जुबेरी, डा. जमील अहमद, चौधरी नक्षत्र पंवार, जहीर अब्बासी, आबिद हसन, डा .अयाज, डा.तमसील, डा. नवीद आलम, मालिक प्रवाना, चौधरी सालिम आदि मौजूद रहे।