फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य पद से हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें सभा की पूर्व कार्यकारिणी व गोचर महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। सभा ने उनके स्थान पर चमन सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज है। इससे पूर्व सभा के अध्यक्ष चौधरी महिपाल माजरा थे। मंगलवार को कालेज में हुई सभा की बैठक में चौधरी देवराज ने कहा कि नवनियुक्त प्रबंध समिति का सीसीएस यूनिवर्सिटी से अनुमोदन होने तथा अब तक महाविद्यालय की सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित संकायों की वित्तीय जांच की गई हैं, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये की भारी अनियमितताएं उजागर हुई है। उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि सत्र 2010-11 में स्ववित्त पोषित संकायों से 25 से 30 लाख रुपये छात्रों की फीस खातों में जमा नहीं की गई। वर्ष 2010 से 16 तक समस्त विभागों में सामान उचित मूल्य से तीन गुणा कीमत पर खरीदा गया, जिसमें 30 लाख का घोटाला किया गया। इसी अवधि में उनके द्वारा कालेज में कराए गए बिल्डिंग कार्य, जिसमें महिला छात्रावास, कॉलेज, गेट, होम साइंस, बीकाएम बिल्डिंग का कार्य तीन गुणा रेट पर कराकर 50 लाख का घोटाला किया गया। सत्र 2011 में यूजीसी द्वारा दी गई विभिन्न अनुदानों का दुरुपयोग कर 20 लाख रुपये, सत्र 2015-16 में एनसीसी इंस्पेक्टर के समय भी 20 लाख का घोटाला किया गया। बीपीएड सत्र 2011 में छात्रों से प्राप्त फीस 12 लाख 65 हजार रुपये आज तक खातों में जमा नहीं कराई गई है।
सभा के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व की सभा ने महाविद्यालय के फंड से वर्ष 2010 से 16 के बीच 7400 सदस्य बनाए गए, जो संस्था के हितों के खिलाफ है। बैठक में उक्त सभी आरोप लगाते हुए डा. चंद्रशेखर को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य पद से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, डा. चंद्रशेखर का कहना है कि वर्तमान सभा द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। पूर्व सभा के पदाधिकारियों से ही इस बाबत जानकारी ली जाए। बैठक में चौधरी देवराज अध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, चौधरी तेज सिंह सचिव, नपेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, चौधरी साहब सिंह, मोहकम सिंह, संतोष कुमार, अजय वर्मा, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें