सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली और तीसरी इकाई की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे संत कमल किशोर, महंत जोगेंद्रनाथ, प्रवीण मलिक, डॉ. एके डिमरी, डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. पूनम यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संत कमल किशोर ने जीवन में योग की महत्ता को समझाया। महंत जोगेंद्रनाथ ने हठयोग और ध्यान योग के लाभ बताया। प्रवीण मलिक ने योग के साथ-साथ जीवन में अनुशासन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनकर मलिक ने पांच दिन होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विजय मलिक, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. प्रवीन कादयान, डॉ. निर्दोष मित्तल, कपिल वत्स, वैभव शर्मा, मानसी कंसल, वंदना, मीनाक्षी, उबेंद्र, विमल, कृष्णा, तरुण, विकास, शुभम गोयल, अवध सैनी, हर्ष शर्मा, नीतीश सैनी, गौरव धीमान आदि मौजूद रहे।