सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचकों को उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए मतदान करने हेतु मतदान स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख यथा-पट्टा विलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड आदि, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख यथा-भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रुप सें अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय योजना के अंर्तगत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, सांसदो, विधायकों/विधानपरिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड उक्त कोई दस्तावेज जो परिवार के मुखिया के पास उपलब्ध होते है वह उक्त परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिये भी वैध माने जायेंगे। बशर्ते सभी सदस्य एक साथ आते हैं और उन सदस्यों की पहचान परिवार के मुखिया द्वारा की जाती है आदि में से कोई एक पहचान पत्र उनके पास होना अनिवार्य है।
----------------
उड़नदस्ते में किया फेरबदल
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न, एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए उड़नदस्ता अधिकारियों में फेरबदल किया गया है।
थाना सदर बाजार नगर निगम में पूर्व में तैनात अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता वाणिज्य कर अधिकारी के स्थान पर प्रमोद कुमार जैन वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल द्वितीय इकाई को तथा थाना जनकपुरी नगर निगम में पूर्व में तैनात अधिकारी बिजेन्द्र कुमार शर्मा, वाणिज्य कर अधिकारी के स्थान पर राजीव गोयल वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल प्रथम इकाई को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त पदाभिहीत समस्त अधिकारी परस्पर सामंजस्य स्थापित करते हुए सर्वोच्च प्राथामिकता के आधार पर निर्वाचन कार्य में पूर्ण मनोयोग से व्यक्तिगत रुचि लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएंगे।