फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। युवा पंजाबी क्लब ने 84 के सिख विरोधी दंगों में कत्ल किए गए हजारों बेगुनाहों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर दंगों के दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित क्लब कार्यालय पर बैठक में अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अराजक तत्वों ने दिल्ली समेत पूरे देश में सिखों का कत्ल कर दिया था। लेकिन पिछले 33 साल में कांग्रेस सरकार ने मात्र दिखावे के लिए 11 जांच आयोग गठित किए परंतु दोषियों को सजा नहीं दिलाई। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सिखों को इंसाफ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने केवल मुआवजा ही दिया। विशेष सलाहकार बालेन्द्र सिंह ने कहा कि 1984 का दंगा नहीं बल्कि सिखों का सुनियोजित कत्लेआम था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इंसाफ न मिलने से सिख समाज का कानून पर से विश्वास उठता जा रहा है। कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लुधियाना में इंदिरा गांधी की मूर्ति लगाकर दोबारा माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। इसलिए केंद्र सरकार दंगों के दोषी कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कराने का काम करे। इस मौके पर राजन छाबड़ा, गगन गिरधर, अमन भसीन, जसमीत सिंह, चंद्रदीप सिंह, गुरविंदर छाबड़ा, गुरदीप सोढ़ी, राजपाल नारंग, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, संदीप धींगड़ा, राजेश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें