फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्री असौजी गन्ना बुवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। असौजी गन्ना बुवाई के परिणामों से उत्साहित जिले के किसानों ने प्री असौजी गन्ना बुवाई शुुुरू कर दी है। अब तक जिले में करीब तीन हेक्टेयर में गन्ना बुवाई हो चुकी है। इसमें से दो हेक्टेयर गन्ना गांव नन्हेड़ा और एक हेक्टेयर गन्ना बुवाई गांव गांगनौली में हुई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि असौजी गन्ना की उत्पादकता से उत्साहित किसानों और चीनी मिल प्रबंधन ने इस बार सितंबर की बजाय अगस्त महीने में ही गन्ना बुुवाई शुरू करा दी है। जबकि असौजी गन्ना बुवाई का समय सितंबर-अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि पहाड़ की तलहड़ी में होने के कारण जिले में अक्तूबर में रात का तापमान काफी कम हो जाता है इसलिए असौजी बुवाई के लिए सितंबर महीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार असौजी गन्ने का ट्रेंच विधि से 5 फीट की दूरी पर बोया जा रहा है। इसमें शत प्रतिशत सह फसली भी कराई जाएगी।

प्रवेश ब्लाक अध्यक्ष नामित
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, बालेश सैनी एवं ममता गुप्ता ने गांव हलालपुर में आयोजित बैठक में प्रवेश गोयल को ब्लाक पुंवारका का अध्यक्ष नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें