सहारनपुर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय राउंड में रोचक मुकाबले हुए। जीतने वाले खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया है।
बृहस्पतिवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में अंडर-19 में लवली ने मानसी को 30-29, दिव्या ने काकौल को 30-28, अमिषा ने चांदनी को 30-26, तानिया ने मंतषा को 30-23, रिया ने सोनिया को 30-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के राउंड में सिद्धार्थ ने आयुष को 30-25, राजन ने दिव्यांश को तथा अनिरुद्ध ने नमन को 30-29 हराकर अगली प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अंडर-17 के द्वितीय राउंड में तनिषा सिंह ने अमावस्वी को 30-25, रूद्रानी जायसवाल ने लवली को 30-12, अनुषा गोयल ने संपदा को 30-5, सानिया जोशी ने नंदनी को 30-15 और सायमा ने मानी को 30-19 से हराया। लड़कों के राउंड में राजन यादव ने आयुष सिंह को 30-16, नीलू ने मयंक को 30-28, नमन ने ऋषभ को 30-26, अनिरुद्ध ने अनिकेत को 30-24, दीपक ने चंदन को 30-26 से हराया। मैच के अंपायर डीके सान्याल, मैच कंट्रोलर इरशाद अहमद, ज्योति राजपूत, राजेंद्र राय, देवेंद्र कौशल, अजीत सिंह आदि रहे। इस दौरान आयोजन सचिव डा. संदीप गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह, गुलाब सिंह, यशपाल सिंह, मनीष कुमार, हार्दिक शर्मा आदि मौजूद रहे।
15 अगस्त को होगी क्रास कंट्री दौड़
सहारनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी कारी नरेश यादव ने बताया कि 15 अगस्त को पांच किमी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अंबेडकर स्टेडियम के मुख्य द्वार से किया जाएगा। दौड़ सुबह छह बजे बजे आयोजित होगी। दौड़ फायर बिग्रेड स्टेशन, अंबाला रोड, रेलवे रोड, चोपड़ा पेट्रोल पंप से होते हुए स्टेडियम में आकर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग भाग लेंगे।