फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर नोटिस निस्तारण नहीं होने पर जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर नोटिस निस्तारण नहीं होने पर जारी होगी आरसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पांच साल में किए गए अवैध खनन पर प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार कर चुका है। जिले भर में 437 अवैध खनन के मामलों में 18 फर्मों के अलावा 375 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से नोटिस निस्तारण आदेश जारी किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अवैध खनन के आरोपियों को तय धनराशि जमा करनी होगी। प्रशासन अब तक एक भी नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही अवैध खनन पर नोटिस निस्तारण नहीं होने पर रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पट्टा धारकों और स्टोन क्रेशर मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अवैध खनन के सापेक्ष सभी स्टोन क्रशर मालिकों को धनराशि जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब तक करीब एक हजार करोड़ रुपये के वसूली का नोटिस जारी किया जा चुका है। जनपद में हुए अवैध खनन को लेकर सीबीआई की जांच भी चल रही है। करीब एक महीने पहले ही सीबीआई की टीम ने जनपद में डेरा डाला था। टीम ने स्टोन क्रशर मालिकों के साथ ही खनन से जुड़े अनेक लोगों से भी पूछताछ की थी। जांच पूरी कर टीम लौट गई थी। माना जा रहा है कि जांच अभी चल रही है। खनन अधिकारी पीके सिंह बताते हैं कि 375 नोटिस जारी किए थे और इसके बाद निस्तारण आदेश भी दिया गया है। मगर, अब तक एक भी जवाब संतोषजनक नहीं आया है। जल्द ही आरसी जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें