जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय अंडर-17 और अंडर-19 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अंडर-17 बालकों के डबल्स मुकाबले में दिव्यम अरोड़ा और तरुण श्रीवास्तव की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में ध्रुव गर्ग और ध्रुव अग्रवाल की जोड़ी को हराया। अंडर-19 बालकों के डबल्स मुकाबले में पीयुष और कुश की जोड़ी ने दिव्यम और तरुण की जोड़ी को फाइनल में पराजित किया। अंडर-17 बालिकाओं के सिंगल्स मुकाबले में तनु को हराकर नंदिनी विजेता बनी। अंडर-19 बालिकाओं के सिंगल्स मुकाबले में तान्य शर्मा ने नैना को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-19 बालकों के सिंगल्स मुकाबले में पीयुष ने कुश वर्मा को हराया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पंकज खन्ना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान शेर सिंह, प्रिंस जावला, शारिक हुसैन, विनोद कुमार, मनीष, हार्दिक शर्मा, अनुभव गुंबर आदि मौजूद रहे।
बाक्सिंग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज
सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 अगस्त तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सहारनपुर मंडल की टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज यानी चार अगस्त को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। मंडलीय चयन ट्रायल पांच अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2005 के मध्य होना चाहिए। चयन ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।