फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मिली अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण के दौरान
विज्ञापन

सीएचसी में मिली अव्यवस्थाएं

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने रामपुर मनिहारान सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों को सुधार के लिए निर्देशित किया।
डीएम पीके पांडेय के आदेश पर शनिवार को जनपद की अतिरिक्त एसडीएम संगीता देवी और प्रशिक्षु एसडीएम प्रसून द्विवेदी रामपुर मनिहारान सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में चिकित्सीय सुविधाओं का आंकलन किया। स्वास्थ्य केंद्र पर शौचालय की सही ढंग से सफाई न होने पर उन्होंने सफाई कर्मी को फटकार लगाई। इसके बाद महिला वार्ड में प्रसूता को गंदा कंबल देने पर चिकित्सकों के समक्ष गहरी नाराजगी जताई। मरीजों से उन्होंने दवाएं और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रेबीज वैक्सीन कक्ष में जाकर उन्होंने रजिस्टर चेक किया और जिन मरीजों को वैक्सीन लगाई गई है उनके मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा औषधि स्टाक रूम, इमरजेंसी, लैब के बाद महिला चिकित्सक से मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार को जरूरी सुधार के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें