फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निवेश के नाम पर 1.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मदरसे में बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली मंडी का मामला, होटल, उमराह पैकेज और सस्ते टिकट पर रकम लेने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित मोबाइल कारोबारी ने कुछ लोगों पर सऊदी अरब के होटल में निवेश, उमराह टूर पैकेज और सस्ते टिकट दिलाने के नाम पर करीब 1.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मदरसे में तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने चार नामजद सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खाताखेड़ी में मोहम्मद नगर निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि गोल कोठी चिलकाना रोड पर मोबाइल की दुकान है। करीब सात-आठ वर्ष से हिफजुर्रहमान और परिवार के लोगों से जान-पहचान थी। आरोप है कि उक्त लोग मदरसे का संचालन करने के साथ अल हिजाज टूर एंड ट्रैवल्स नाम से ट्रैवल्स का काम भी करते हैं। आरोप है कि मार्च 2025 में आरोपियों ने सऊदी अरब में होटल लीज पर लेने और उमराह-हज यात्रियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था का प्रोजेक्ट बताकर निवेश का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च व अप्रैल 2025 में करीब 55 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद दिए। जनवरी 2026 तक अलग-अलग योजनाओं के नाम पर रकम ली जाती रही। सस्ते दाम पर उमराह टिकट खरीदकर मुनाफे में बेचने के नाम पर भी लाखों रुपये लिए गए। 19 मई 2026 को आरोपियों ने लिखित समझौता किया। इसमें 19 जुलाई तक मुनाफे समेत करीब 1.95 करोड़ रुपये लौटाने की बात कही गई। 25 जुलाई को अपने चाचा, जीजा और परिचितों के साथ मदरसे में रकम मांगने गया था। आरोप है कि बाद में 30-35 लोगों को बुलाया और मदरसे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। जांच अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि हिफजुर्रहमान, मोहम्मद युसूफ, मौ. यूनुस, मुजक्किर और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें