फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 192 ऑटो, ई-रिक्शा का चालान, 17 सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस ने अभियान के तहत शुक्रवार को चौथे दिन 192 ऑटो, ई-रिक्शा का चालान किया, जबकि 17 वाहन सीज किए।
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महानगर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर बिना पंजीकरण, टैक्स, लाइसेंस के दौड़ रही ई-रिक्शा व ऑटो की जांच की। इस दौरान संभागीय परिवहन विभाग ने 11 ई-रिक्शा व चार ऑटो सीज किए, जबकि 38 ई-रिक्शा का चालान काटा गया। पुलिस विभाग ने 138 ई-रिक्शा, 16 ऑटो का चालान किया। दो ई-रिक्शा सीज किए गए। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस, पंजीकरण और टैक्स के ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें