फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले बैंक्वेट हॉलों में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉलों में नहीं मिले आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
विज्ञापन

-- अग्निशमन विभाग ने छह बैंक्वेट हॉलों को नोटिस भेजकर दिया एक सप्ताह का समय

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के बैंक्वेट हॉल एवं मैरिज होम में छापा मारा। टीम ने आग से सुरक्षा के उपकरणों की जांच की। कुछ बैंक्वेट हॉलों में आग से सुरक्षा के उपकरण मिले ही नहीं, जबकि कुछ स्थानों पर दिखावे के लिए मिले। एक बैंक्वेट हॉल में तो कबाड़ में ही फायर एक्सटिंग्यूशर पड़े मिले, जो बिल्कुल बेकार हो चुके थे। इन बैंक्वेट हॉलों में आग लगी तो नियंत्रण पाना मुश्किल होगा। इन बैंक्वेट हॉल के संचालकों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
शहर में स्थित 45 बैंक्वेट हॉलों एवं बरात घरों में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के मामले को अमर उजाला ने सार्वजनिक किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉलों पर छापा मारा। टीम ने दिल्ली रोड के 13 बैंक्वेट हॉलों एवं बारात घरों में उपकरणों की जांच की। जिनमें से सिर्फ चार की स्थिति संतोषजनक पाई गई, छह की स्थिति बेहद खराब मिली, जबकि चार बैंक्वेट हॉलों में अग्निशमन के उपकरण पर्याप्त नहीं मिले। एक बैंक्वेट हॉल में तो फायर एक्सटिंग्यूशर कबाड़ में रखे मिले, जबकि कुछ एक्सटिंग्यूशर स्टोर में ताले में बंद मिले। शो के लिए सिर्फ खाली फायर एक्सटिंग्यूशर लगे मिले। वहां मौजूद मैनेजर का कहना था कि बरात में नशे में कुछ लोग इनसे छेड़छाड़ करते हैं, इसलिए इन्हें ताले में बंद कर दिया गया, जबकि विकास भवन के निकट एक बैंक्वेट हाल में स्थिति यह मिली कि आग लगी तो किसी के लिए भी बचकर निकल पाना संभव नहीं है। यहां चार फायर एक्सटिंग्यूशर मिले तो वर्ष 2016 में ही एक्सपायर हो चुके थे।
विज्ञापन

-----
-- चार में ही संतोषजनक मिले उपकरण
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि बैंक्वेट हाल फुलवारी, जेकेके आर्किड, स्टार सिटी में व्यवस्था संतोषजनक मिली। बैंक्वेट हाल रंगोली में उपकरण कम मिले, लेकिन पानी की व्यवस्था ठीक मिली। यहां एक अन्य गेट की व्यवस्था के लिए कहा गया है। सीजन्स, गार्डेनिया, स्वयंवर, निमंत्रण, जश्न, पंवार टेंट हाउस में स्थिति बेहद खराब मिली। सोलिटेयर फार्म्स, ग्रांड प्लाजा, महाराजा प्लेस बेसमेंट में आग से सुरक्षा के इंतजाम कम पाए गए। जिन्हें अपडेट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-----
-- शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट : सीएफओ
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि जिन बैंक्वेट हॉलों की स्थिति खराब पाई गई है, उनकी शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही नोटिस भेजे गए हैं और एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। एक सप्ताह बाद किसी भी दिन चेकिंग की जाएगी और पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई तो लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें