फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में अब कुटेशन पर नहीं होगा कोई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में अब कोई भी कार्य कुटेशन पर नहीं होगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद सिंह ने आदेश जारी कर कुटेशन पर होने वाले कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अब यदि कोई काम इंमरजेंसी में कराना है तो उसके लिए नियमानुसार अलग से फाइल तैयार की जाएगी। निगम सूत्रों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में कुटेशन पर होने वाले कार्यों में धांधली सामने आई है, जिसे रोकने के लिए लेखाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखते हुए आपत्ति जताई थी। लेखाधिकारी के पत्र का संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त ने सोमवार को कुटेशन पर होने वाले कार्यों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोई खरीदारी भी अब कुटेशन पर नहीं होगी। साथ ही फाइलों पर नंबरिंग की जाएगी और फाइल के दोनों पन्नों पर नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन

कर संग्रहकर्ताओं के वार्ड बदले
पार्षदों की शिकायत पर नगरायुक्त ने कर संग्रहकर्ता के क्षेत्रों में बदलाव किया है। सोमवार को जारी हुए आदेश में कर संग्रहकर्ता रविंद्र कुमार, सागर डंग, विकास शर्मा और अक्षय कपिल के क्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। साथ ही मानचित्रकार अरविंद अरोड़ा को संपत्ति विभाग में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब नगर निगम और नजूल की भूमि की फाइल तैयार करने की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें