खून से पत्र लिख कर अजहर का सिर काटने की अनुमति मांगी
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी अटैक में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत से आहत नगर निवासी अमन कुमार वाल्मीकि ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान जाकर जैश के सरगना मोस्ट वांटेड मसूद अजहर का सर काट कर लाने की अनुमति मांगी है। रामपुर मनिहारान के मुहल्ला गंगाराम वाल्मीकि बस्ती निवासी अमन कुमार ने पुलवामा की घटना में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए अपने खून से एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा है। अमन कुमार ने पाकिस्तान जाकर जैश के सरगना आंतकी मसूद अजहर का सर काटकर लाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि उसकी बहादुरी पर किसी प्रकार का शक न किया जाए वह एक सच्चा भारतीय है।