फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सरसावा। आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकाला तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार शाम छह बजे झंडा चौक स्थित कीर्ति स्तंभ पर पूर्व सैनिक एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। पूर्व सैनिक केपी चौहान, सरदार मोहिंदर सिंह ने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। आतंकियों को जल्द ही उसका परिणाम मिल जाएगा। पूर्व सैनिकों ने गमगीन माहौल में कीर्ति स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाईं। इस मौके पर श्यामलाल शर्मा, सोमपाल, डॉ. राजेश, गोपाल शर्मा, मोहर सिंह, रामपाल सैनी, सुरेश चंद गोयल, दिनेश गुप्ता, केजी गुंबर, महेंद्र सिंह फौजी, बृजपाल फौजी, अशोक राणा, लोकेश राणा, कमलेश, राजू गुप्ता, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, अनिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें