शराब कांड में पीड़ितों को उचित मुआवजे की मांग
सहारनपुर। सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक में जहरीली शराब पीने से जनपद में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने की रणनीति पर विचार किया गया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जनपद में जहरीली शराब कांड पर दुख व्यक्त करते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देगी और क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। अध्यक्षता पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जयनाथ शर्मा, महेंद्र तनेजा, कामरेड राव दाउद, कामरेड नवनीत सिंह, सत्यपाल चौधरी, फैसल सलमानी, अशोक गांधी, राधेश्याम नारंग, सत्यपाल, महेंद्र सचदेवा आदि मौजूद रहे।