फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में मचाया धमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिटीजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता ताल से ताल मिला 2018 के ऑडिशन राउंड में प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया। सोलो वर्ग के 56 प्रतिभागी सेमीफाइनल राउंड में पहुंच गए, वहीं ग्रुप व डूएट वर्ग के आठ-आठ ग्रुप ने भी अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मंजुला सक्सेना, सिंपल मकानी, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र चौहान और सुभाष अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। ग्रुप ए में प्रतिभागियों ने ताल एवं भाव का अनूठा प्रदर्शन किया। इस वर्ग में हर्षिता जैन, अक्षरा कालड़ा, मंशा सेतिया, नील टंडन, चाहत, सुहानी अरोड़ा, चाहत बाटला, नंदनी सिंह, रीदा, सौम्या धवन, दक्षिता, शगुन छाबड़ा, समृद्धि भाटला, मौलिक गोयल, कशिका मारवा, तमन्ना चौहान, अर्पना सिंह व अवंतिका का सेमीफाइनल राउंड में चयन किया गया।
ग्रुप बी में अक्षरा कालड़ा, तनिष्का त्यागी, वृंदा तिवारी, श्रेष्ठ आर्या, सवित बजाज, मिरान्या मल्होत्रा, नंदिनी अरोड़ा, सुष्मिता, धृति गोयल, रिया सैनी, कृति, सौम्या चौधरी, भाव्या अग्रवाल, देवांष, आर्यन राजपाल, ताशू सैनी, संस्कृति व अपर्णा सिंह का ग्रुप बी में चयन किया गया। ग्रुप सी में शिवानी ठाकुर, अलीशा सचदेवा, शिप्रा, नंदनी सुखीजा, आस्था वत्स, हिमांशी धीमान, इशिका ठाकुर, रोहिनी, नाबिया खान, दीपांशी, रिदम, राधिका यादव, कृष्णा मल्होत्रा, नितिन आर्य, रजत, राघव गुप्ता, कीर्ति व पंकज पोपट का सेमीफाइनल राउंड के लिए चयन किया गया। ग्रुप डी में लेंबर गिन्नी ग्रुप, पाइन ग्रुप, एनपीएस ग्रुप, लिटिल एंजेल ग्रुप, नन्दिता ग्रुप (मृदंग) डीके ग्रुप, दीवांशु ग्रुप व एनडी ग्रुप का चयन किया गया। डूएट वर्ग में कीर्ति/कनिका, सिमरा/लाबिया, सौम्या/अक्षरा, नन्दिनी/सवित, सुहानी/समृद्धि, सुविधा/चाहक, राशी/अलिशा, अक्षत/शनाया, समृद्धि/जन्नत ने सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि दूसरा ऑडिशन 20 जनवरी 2019 को नेशनल पब्लिक स्कूल में होगा। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी वर्मा व शिवानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें