फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में जिले से बड़ी संख्या में किसान भागेदारी करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संपर्क कर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आज के हालात में किसानों की घोर उपेक्षा हो रही है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर नई दिल्ली में 29-30 नवंबर को होने वाली रैली में बडी संख्या में किसान भागेदारी करेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें