सहारनपुर। आवास-विकास क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर के पास से एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी हरि मंदिर के पास एक युवक से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा था, जिसे लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।