देवबंद (सहारनपुर)। पुवांरका ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलबीर राणा ने बताया कि राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा 16 सितंबर को शाकंभरी देवी मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत आरंभ होगी। विभिन्न गांवों से गुजरती हुई यात्रा 26 सितंबर को देवबंद पहुंचेगी।
देवबंद में आयोजित बैठक में कुलबीर राणा ने कहा कि यदि भीम आर्मी यात्रा का विरोध करेगी तो इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शिमलाना के चेयरमैन महेश राणा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा एक जाति विशेष को खुश करने के लिए एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करना है। इस यात्रा का नेतृत्व में राजपूत नेता शेर सिंह राणा करेंगे। अध्यक्षता सुरेंद्रपाल सिंह और संचालन अतुल राणा व मुकेश राणा ने किया। इस मौके पर मोंकित राणा, संजीव, अमित, शंकर राणा, अमित, अक्षय, कन्हैया, गगन, समय सिंह, राव अकरम, राव मुदस्सिर, राव जाहिद, राव मशकूर अली आदि रहे।
त्यागी समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल करे सरकार
देवबंद। त्यागी जागरण मंच के धरना व क्रमिक अनशन में रविवार को कुरड़ी, कुलसत, घ्याना, खेड़ी आसा, शादपुर व सहारनपुर से त्यागी समाज के लोग शामिल हुए। राहुल त्यागी ने कहा कि जब तक त्यागी समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि त्यागी समाज शांतिप्रिय है। दिनेश त्यागी ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों में जब त्यागी समाज को पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिला हुआ है तो योगी सरकार को ऐसा ही करना चाहिए। अमरीश त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। विकास त्यागी, कमलकांत त्यागी, सुभाष त्यागी, अशोक त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर विशाल त्यागी, विनोद त्यागी, वेदपाल त्यागी, महीपाल त्यागी, राजकिशोर, जोगेंद्र त्यागी आदि रहे।