फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 फीट पर निशानदेही कराने पर व्यापारियों और एनएच अफसरों में सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। एनएच 307 के फोरलेन निर्माण को कस्बे में हो रहे चौडीकरण की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में एनएच के अधिकारियों व व्यापारियों की दिन भर की वार्ता के बाद आपसी सहमती बन गई। इसके आधार शनिवार को पैमाईश कराकर पुन निशानदेही कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एनएच 307 के निर्माण को लेकर पूर्व में की गई निशान देही को लेकर कस्बे के व्यापारियों में रोष व्याप्त था। कस्बे के व्यापारी बुधवार को जिलाधिकारी से मिले थे। जहां व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एनएच के अधिकारियों से वार्ता के बाद शुक्रवार को पुन वार्ता करने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की बात कही गई थी। इसे लेकर शुक्रवार तहसीलदार बेहट सुधीर कुमार की मौजूदगी में एनएच के अधिकारियों की व्यापारियों से दिन भर वार्ता चली। वार्ता के दौरान तहसीलदार ने व्यापारियों व एनएच के अधिकारियों दोनो का पक्ष सुनते हुए देर शाम दोनों में सहमती बन गई। इसके आधार पर शनिवार को हल्का लेखपाल टीम सहित मौजूद रहेंगे जिनके साथ लोक निर्माण विभाग व एनएच के अधिकारियों के साथ सड़क के दोनों 72 फीट पर निशानदेही करायी जायेगी। वार्ता के दौरान तहसीलदार बेहट सुधीर कुमार, हल्का लेखपाल अनुपम चौहान सहित एनएच के अधिकारी, व्यापारी नेता अश्वनी मित्तल, अशोक राठौर, पूर्व प्रधान जयपाल कांबोज, त्रिलोक चन्द, परमाल राठौर, हरचरण सिंह, प्रवेश कांबोज, जयकुमार, विशु गोयल, मदनपाल, राकेश, रामरत्न, प्रीतम सैनी, लवली, गुड्डू, नरेश गोयल, मुकेश गोयल, ब्रजकिशोर गोयल, गुरदयाल सिंह, बालकिशन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें