फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के लिए कुरड़िया हटवाना बन रहा विवाद की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। अधिकारियों के निर्देश पर सड़क किनारे पड़ी कुरड़ियों को हटवाना ग्राम प्रधानों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। वर्षों पुरानी कुरड़ियां हटाने को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ आये दिन झगड़े होना आम बात हो गई है। ग्राम प्रधानों ने एसडीएम से मिलकर समाधान कराए जाने की मांग की है। बुधवार की शाम ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान एसडीएम युगराज सिंह से मिले। ग्राम प्रधानों का कहना था ग्राम प्रधान डीएम आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान के तहत गांवों के मुख्य मार्गों के किनारे पड़ी कुरड़ियों को हटवा कर पेड़ पौधे लगवाने का कार्य कर रहे हैं। इसकी वजह से ग्राम प्रधानों को कुरड़ियों के मालिकों का विरोध झेलना पड़ रहा है तथा कईं बार ग्राम प्रधानों के साथ कुरड़ियों के मालिक अभद्रता पर उतर आते हैं। गांव जलालपुरा के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब पंद्रह दिन पूर्व गांव से कुछ कुरड़ियों को हटवाया था तथा आज बुधवार को उस स्थान पर पेड़ लगवाये जा रहे थे। आरोप है कि गांव की कुछ महिलाओं द्वारा लगाये गए पेड़ उखाड़ दिए तथा विरोध करने पर उनके विरुद्ध ही कोतवाली में मारपीट की तहरीर दे दी। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सम्राट सिंह, प्रधान आशीष सांपला, विनोद प्रधान, जितेंद्र प्रधान, सुरेश प्रधान, सुनील प्रधान वे देवेंद्र प्रधान आदि ने एसडीएम से मिलकर मदद की गुहार लगायी है। उधर, गांव जलालपुरा की कुछ दलित महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें