सहारनपुर। गायकी के रियलिटी शो लव मी इंडिया में सहारनपुर के सितारा पवन रॉय धूम मचाने को बेताब है। पिछले दिनों हुई वोटिंग के आधार पर पवन रॉय टॉप 20 से टॉप 12 में जगह बनाने में सफल रहा है। चैनल ने पवन को मुंबई बुलाया है। 15 सितंबर से शो का प्रसारण होगा।
पवन के पिता विकास और मां कविता ने बताया कि एंड टीवी लव मी इंडिया नाम से सिंगिंग का रियलिटी शो शुरू कर रहे हैं, जिसके दिल्ली और मुंबई में हुए ऑडिशन में प्रदर्शन के आधार पर पवन ने टॉप 20 में जगह बनाई थी। अब जनता की वोटिंग की वजह से पवन टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब रहा है। उन्होंने बताया कि चैनल की टीम बुधवार को उनके घर और परिवार को शूटिंग के लिए दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार में उनके घर पर आ रही है, जो बृहस्पतिवार तक रहेगी। पवन की सफलता से दादा किशनलाल और दादी सन्नोदेवी बेहद खुश हैं। बहन आकांक्षी और परिधि की तो खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। नरगिस मलिक, रंजना नैब, यशपाल भाटिया, विराट, सौरभ, ललित, आशा यादव, सुधीर जग्गा, राकेश राणा, मुकेश दीक्षित आदि ने पवन को बधाई दी। पवन के पैरेंट्स ने बताया कि यदि पवन शो के गैंड फिनाले तक पहुंचता है तो उसे सहारनपुर के वोट और सपोर्ट की जरूरत रहेगी।