फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नदियों में डूबे तीन लोगों के मिले शव...

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर डूबे तीन लापता युवकों के शव भी नदियों से बरामद हो गए हैं। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश के चलते नदियों में आई बाढ़ से कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले भर में हुई भारी बारिश से उफनी बरसाती नदियों ने बेहट में एक और जान ले ली है। जबकि नदियों बह जाने के चलते लापता हुए तीन लोगों के भी शव बरामद हो गए हैं। जिससे जिले भर में नदियों में डूबने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार की रात को देहात कोतवाली के ग्राम घोघरेकी निवासी रतीराम बह गया। उसका तीन दिन तक पता नहीं चल सका। बुधवार को दोपहर में उसका शव नागल क्षेत्र के कपासा गांव में झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। मंगलवार की शाम को रामपुर मनिहारन के गाम हलगोया में हिंडन नदी में नहाने के लिए पहुंचे चार युवकों में से दो युवक बह गए। जिनमें से आकाश पुत्र भंवर सिंह का शव मंगलवार की रात को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि सौरभ पुत्र जिला सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसका शव बृहस्पतिवार को सुबह मिल गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के मोहल्ला काशीराम कालोनी निवासी सौरभ (15 वर्ष) पुत्र सूरजभान मंगलवार की शाम लगभग चार बजे पेपर मिल रोड स्थित ढमोला नदी में नहाने के लिया गया था। लोगों के अनुसार अचानक नहाते हुए सौरभ डूब गया। तीन दिन से लोग उसे तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को उसका शव काफी दूर जाकर झाड़ियों से बरामद हुआ।
तीन शव पहले ही हो चुकेे हैं बरामद
सोमवार को बेहट के ढमोला में बरसात के चलते नदी में आई बाढ़ से युवक की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि एक घोड़ा बुग्गी चालक भी एक किलोमीटर तक बहता हुआ चला गया था, जिसे किसी प्रकार लोगों ने बचाया।
इसके अलावा मंगलवार को ही सुबह ग्राम बेलड़ा जुनारदार निवासी वसीम का पुत्र नावेद (13 वर्ष) हिंडन नदी में आए बरसात के पानी को देखने के लिए गया था जहां उसका पैर फिसला और बह गया। पांच घंटे की तलाश के बाद उसका शव कुछ दूरी पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें