अग्रवाल समाज ने किया पौधारोपण
गंगोह। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नगर शाखा द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। गुड़छप्पर मार्ग स्थित प्रस्तावित अग्रवाल भवन परिसर और मार्ग पर 100 औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित किए गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोल्हड़ मल गर्ग, प्रकाश गोयल, योगेश गर्ग एवं ज्ञानेंद्र गर्ग आदि वक्ताओं पर्यावरण की सुरक्षा में वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझते हुए वृक्ष रोपित करें। संगठन के अध्यक्ष वरुण गर्ग एवं सभासद दिपांशु गोयल, नीरज अग्रवाल आदि ने पर्यावरण के बचाव के लिए नगर में एक अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। डा. राकेश गर्ग, नितिन गर्ग, आशू गर्ग, अरविंद टेबक, करण गोयल, अनिल बंसल, आशीष गर्ग, सौरव गर्ग, उदित गर्ग, विशाल, तरुण गोयल, सन्नी मित्तल आदी रहे। वृक्षारोपण में माली पप्पू, जल कुमारी, बबलू, प्रवीण, अनुज, गौतम, तासीम आदि ने योगदान किया।