फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के लिए बादलों की बेवफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पांच दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिन बरसे ही चले जाते हैं। गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग नहरों का रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने एक जुलाई से तीन दिन तक झमाझम बारिश होने के लिए अलर्ट जारी किया था। सहारनपुर में पिछले पांच दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिन बरसते ही बादल चले जाते हैं। पांच दिनों में कई बार ऐसा मौसम बना कि जैसे अब झमाझम बारिश होगी, लेकिन बरसात नहीं हुई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। उधर, सोमवार को सभी स्कूल खुल गए और उमस भरी गर्मी में बच्चों को पसीना-पसीना होना पड़ा। दोपहर के समय गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। बाजारों में ग्राहक ना होने की वजह से दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले जाते हैं। रात के समय भी उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर रखा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। महानगर में अंबाला और गंगोह मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए दिन भर नौजवानों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें