फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलहेड़ी में अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। साखन गांव के समीप मंगलवार की रात्रि एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

साखन कलां निवासी काला (50) पुत्र मंशा का शव बुधवार की सुबह गांव के समीप रेलवे ट्रैक से कटी हालत में बरामद हुआ। सुबह के समय जंगल की तरफ गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में तलहेड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां एकत्र लोगों से शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान काला (50) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि काला ने मंगलवार की रात्रि में किसी समय ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके घर में सिर्फ एक लड़का है। मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसे यह नहीं मालूम कि उसका पिता रात्रि में किस समय घर से निकला। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें