फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की छापेमारी, 47 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए अल सुबह मंडी समिति क्षेत्र के मोहल्लों में छापा मारा। टीमों ने पांच मोहल्लों में 47 लोगों के घरों में बिजली की चोरी पकड़ने का दावा किया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत निगम की 18 टीमों ने मंडी समिति क्षेत्र के मोहल्ला लक्खी गेट, दलित बस्ती, इंद्रा चौक, बरेलवियों का मदरसा, गोटेशाह में छापा मारा। सुबह लगभग चार बजे हुई अचानक छापामारी से मोहल्लों में हड़कंप मच गया। लोगों ने विद्युत निगम की टीम को जमकर खरी खोटी सुनाई। टीमों ने इस दौरान 135 कनेक्शनों की जांच की, जिनमें से 47 लोगों के घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने सभी 47 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही लगभग 25 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बिजली चोरी होती रही, विद्युत कर्मी अनजान ?
सहारनपुर। विद्युत निगम की छापामारी में बिजली की चोरी लगातार पकड़ी जा रही है। ऐसा नहीं है कि जिन लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई है, उनके यहां नियमित रूप से विद्युत निगम के कर्मचारी जाकर बिल नहीं बना रहे हो। लेकिन बिजली चोरी को रोकने का अभी तक प्रयास नहीं किया गया। जिससे विद्युत निगम के कर्मचारियों की नीयत पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसका खुलासा छापामारी के दौरान हो भी चुका है, जिसमें एक कर्मचारी पर कार्रवाई भी की गई है। अधिकारी भी मान रहे हैं कि कहीं न कहीं विद्युत कर्मी भी बिजली चोरी कराने में लिप्त हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि जिस कर्मचारी की भी बिजली चोरी कराने में संलिप्तता पाई जाती है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जिसे निलंबित कर दिया गया थी। उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें