शिव विहार कालोनी की महिलाओं का नपा के खिलाफ प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। गंदगी की समस्या से जूझ रहे शिव विहार कालोनी की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
भाजपा दलित पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले शिव विहार कालोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि नगरपालिका के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पाई। जबकि गंदगी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। भीषण गर्मी में यहां संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। महासभा की जिलाध्यक्ष राखी भारती ने कहा कि यदि नगरपालिका ने कालोनी में सफाई व्यवस्था नहीं कराई तो नगरपालिका परिषद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा की जिला संयोजिका दीपमाला शर्मा, सत्या शर्मा, मीनाक्षी त्यागी, रामरति, अंजू राणा, शोभा, दुर्गेश शर्मा, संतोष, कुसुम आदि मौजूद रही।
पुलिस ने बरामद किया डेढ़ कुंतल मांस, आरोपी पुलिस हिरासत में
देवबंद। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला शाहरमजुद्दीन स्थित एक घर में छापामारी कर डेढ़ कुंतल मांस बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कल्लू पुत्र इकबाल के मकान पर छापामारी करते हुए मौके से डेढ़ कुंतल मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस की जांच कराई तो वह भैंसें का निकला। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि यदि बगैर लाइसेंस के पशु कटान किया जा रहा होगा तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।