गंगोह (सहारनपुर)। आचार्य श्री राम द्वारा स्थापित शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध गंगोह स्थित नवनिर्मित शक्तिपीठ में विधि विधान के साथ वास्तुदेव और नवग्रह देवों का पूजन किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। देव आह्वान के उपरांत गंगोह की शक्तिपीठ को शांतिकुंज हरिद्वार की तमाम गतिविधियों के लिए अधिकार प्राप्त हो गया। साधक डॉ.सुनील शर्मा के अनुसार इसी के साथ अब प्रचार प्रसार के साथ ही संस्कार भी यहीं संपन्न कराए जा सकेंगे। मा. सुरेश चंद गुप्ता, रमेश धीमान, श्रवण कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, ऋषिपाल, राकेश कुमार, ओमकार, ब्रजपाल, बबली, अलका, राधा, कणिका आदि रहे।