फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डीसीएम की रिपोर्ट पर एक स्टॉल एवं तीन रेहड़ियां बंद कराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर अंबाला डिवीजन के अधिकारियों द्वारा की गई छापामारी के बाद अनियमितताओं की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल और तीन रेहड़ियों को बंद करा दिया। कुछ रेहड़ी एवं स्टॉल संचालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जिससे स्टॉल एवं रेहड़ी संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम प्रवीन गौड़ द्विवेदी के निर्देश पर एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने सड़क मार्ग से आकर शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था। इस दौरान उनके साथ कामर्शियल टीम मौजूद थी। छापे की खबर न तो वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक को दी गई और ना ही आरपीएफ को। एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने सीधे आते ही स्टॉल और रेहड़ियों को चेक करना शुरू कर दिया। अधिकारियों को देखकर ठेकेदारों में खलबली मच गई। कुछ ठेकेदारों ने अपने वेंडर्स को रेहड़ी और स्टॉलों से अलग कर दिया। शुक्रवार को एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने चेकिंग की रिपोर्ट अंबाला पहुंचकर सीनियर डीसीएम को सौंप दी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ ने अधिकारियों को 15 नंबर स्टॉल, 31, 32 और 15 रेहड़ी को बंद करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश मिलते ही स्टॉल व रेहड़ियों को बंद करा दिया गया। रेहड़ियों पर रात लगभग 11 बजे कार्रवाई की गई। अब ठेकेदारों को जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें