फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में राशन की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव में राशन की दुकान निलंबित
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। ग्रामीणों के विरोध के बाद नयागांव की राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। इस दुकान को पास के ही गांव की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
एसडीएम अमित असेरी ने आदेश जारी करके मंगलवार को नयागांव की राशन की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि विगत 16 मार्च को ग्राम प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राशन विक्रेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर राशन वितरण में धांधली करने, उपभोक्ताओं को कम राशन देने तथा कई उपभोक्ताओं को राशन ही नहीं देने सहित अन्य आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम अमित आसेरी ने विकास खंड अधिकारी को मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों के आरोपों की जांच के लिये तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने गांव में जाकर मामले की जांच की। समिति की जांच में ग्रामीणों के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही बताया गया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। इसके बाद दुकान के निलंबन की कार्रवाई की गई। नयागांव की राशन की दुकान अब पास के गांव कुराली सें सबंद्ध कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि दुकान का निलंबन होने के बावजूद आरोपी डीलर ने गांव के राशन का उठान कर लिया है। उन्होंने निलंबित दुकानदार से उठाया गया राशन दूसरे विक्रेता से वितरण कराने की मांग की हैं । ग्रामीणों ने एसडीएम की कार्रवाई की सराहना कर गांव के ही किसी व्यक्ति को गांव की राशन की दुकान देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें