फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान और योग शिविर पहुंचने का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यान और योग शिविर पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। एक अप्रैल से आयोजित होने वाले बाबा रामेदव के योग एवं ध्यान शिविर के सफल आयोजन के लिए भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ समिति के सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
भारत स्वाभिमान के प्रांतीय प्रभारी सुनील शास्त्री ने जिले में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आर्य समाज के सदस्यों के साथ बैठक की। इसी क्रम में मदरसों में योग कक्षाएं लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। शास्त्री ने बताया कि 28 मार्च को जनजागरण योग यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक से तीन अप्रैल तक जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक बाबा रामदेव के नेतृत्व में ध्यान एवं योग शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में विपिन, श्रीदेवी, नीलम, सीमा, मिथलेश, डा. एसपी सिंह, दयाशंकर, ऋषिपाल, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें