फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा: माविया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीटों के उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को जीत मिलने से सपाई गदगद हो उठे हैं। जीत से अति उत्साहित सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बुधवार को पूर्व विधायक माविया अली के आवास पर जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान माविया अली ने कहा कि यह सच्चाई और विकास की जीत है। जनता ने संकेत देने शुरू कर दिए हैं कि अब समय बदलना शुरू हो गया है। इस मौके पर रमजानी कुरैशी, मसरुर कुरैशी, इसराईल गौड, कफील कुरैशी, फरमान, गुलजार, नफीस अल्वी, शब्बू उस्मानी, शाहिद अली, रिहान भारती, नाजिम कुरैशी, अहमद गौड आदि मौजूद रहे। उधर, मीना बाजार में हुई सपाइयों की बैठक में सपा नेता अरशद सिद्दीकी ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में सपा बसपा का गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। इस मौके पर डा. इनायत अली, डा. नजरुल इस्लाम, फरमान, फिरोज, शहजाद, नसीम कुरैशी, गुड्डू, संजीव अग्रवाल, मौ. सईद, इद्दू खां, मेहराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें