राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम गठित
सहारनपुर। देवरिया में 17 से 19 मार्च तक होने वाली राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन कर लिया गया है। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने चयन के लिए पसीना बहाया।
फ्री स्टाइल के लिए 45 किलो में सौरभ, 48 किलो में मैडी कुमार, 51 किलो में शंकर, 55 किलो में गौरव, 60 किलो में रीतिक राणा, 66 किलो में मोहित, 71 किलो में अनुराग खैवाल, 80 किलो में अभिषेक चौधरी, 92 किलो में सुहेल और 110 किलो में विशाल का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए 45 किलो में मंथन, 48 किलो मेें मोहित कुमार, 51 किलो में सुमित कुमार, 55 किलो में संजीव, 60 किलो में रोपिन, 65 किलो में आकाश कुमार, 71 किलो में अंजुल गुर्जर, 80 किलो में शाहबाज, 92 किलो में सिद्धार्थ और 110 किलो में सागर का चयन हुआ। बालिकाओं में सोनाली, मानसी, शालिनी मलिक, मीनाक्षी, प्रीति मलिक, रिया चौधरी, तपस्या, तनु देशवाल, रश्मि, साक्षी चयन कराने में सफल रहीं। चयन ट्रायल जितेंद्र, प्रदीप, आदेश कुमार, अंजुम, अब्दुल अहद, काशी नरेश यादव के द्वारा लिया गया। उधर, 22 से 24 मार्च तक मुरादाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए चयन ट्रायल 14 मार्च यानी आज डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से तथा मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा। खिलाड़ियों की आयु 16 से 17 वर्ष के बीच हो। ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।