आधार कार्ड पर चर्चा में छाए जामिया के विद्यार्थी
सहारनपुर। संस्थापक सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को महाराज सिंह कॉलेज में 22वीं अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई, जिसका विषय ‘आधार कार्ड को सेवाओं के साथ जोड़ने की अनिवार्यता निजता का उल्लंघन है’ था। पक्ष और विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विजेता ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध सचिव चंद्रकांत अग्रवाल, रवि सिंघल, प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, विजेंद्रपाल शर्मा, प्रत्युष जैन और विभोर सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश, यमुनानगर, गाजियाबाद, हरिद्वार सहित 11 संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विषय के पक्ष और विपक्ष में विद्यार्थियों ने तर्कों के साथ अपनी बात रखी। कुछ ने इसे राष्ट्र हित में बताया तो कुछ ने निजता के अधिकार का उल्लंघन करार दिया। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के मॉस मीडिया विभाग विजेता बना। व्यक्तिगत मुकाबले में भी जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र मो. हाशिम ने पहला स्थान पाया, जबकि राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की शिल्पा पाटी दूसरे और जामिया मिलिया के ही मो. अलीम तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की मीनाक्षी और जामिया मिलिया के मुकुल को दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अजय शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. दुर्गेशराज मोहन, डॉ. कपिल वत्स, डॉ. अरुण गुप्ता, केए शर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दीपा चौहान, डॉ. रश्मि राणा, डॉ. श्वेता, डॉ. वंदना, डॉ. अनिल, डॉ. पूनम सदाना, डॉ. सोनी मित्तल, आदेश शर्मा, मुकेश, रुपेश, नरेश, रामवीर, मोनू, राकेश, अनुराग आदि मौजूद रहे।