फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता की सेवा ही सर्वोतम सेवा : दीपांकर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमाता की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा : दीपांकर
विज्ञापन

देवबंद। अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि गोमाता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है, क्योंकि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गोहत्या करने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू स्वाभिमान संगठन के गोसेवा कार्यक्रम में शामिल होने देवबंद पहुंचे स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि गाय की सेवा करने मात्र से घर के सभी कार्य अमंगल से मंगल में बदल जाएंगे। देशी गाय के ऊपर सुबह के समय हाथ से मालिश करने से ब्लड प्रेशर की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से घर में भोजन पकने के बाद एक रोटी गाय के लिए अवश्य निकालनी चाहिए। इस दौरान हिंदू स्वाभिमान संगठन ने प्रत्येक माह गोसेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, राजीव धीमान, मुकेश अग्रवाल, रजत गर्ग, विकास कुमार, गौतम कुमार, विशाल माहेश्वरी, रणजीत वाल्मीकि, हर्षित वर्मा, गौरव कुमार, शिवओम, आकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें