रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी, हाईस्कूल गृह विज्ञान व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों की आवाजाही रही। इस बार बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जहां प्रशासन सख्त है, वहीं परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की तलाशी लेकर उनको अंदर भेजा गया। चमन लाल कन्या इंटर कालेज, गोचर कृषि इंटर कालेज, सरदार पटेल इंटर कालेज, नल्हेड़ा गुर्जर आदि में सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों की जांच की। किसी भी सेंटर पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई।