फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन जेल, ग्रीन जेल अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीन जेल, ग्रीन जेल अभियान शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार एवं परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए क्लीन जेल-ग्रीन जेल अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने यह स्वच्छता अभियान चलाने के लिए जिला कारागार परिसर को गोद लेने की घोषणा की।
मंगलवार को जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा के साथ नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने क्लीन जेल-ग्रीन जेल अभियान की शुरुआत की। जेल और जेल के कर्मचारियों के आवासीय परिसर से स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। नगरायुक्त गौरव वर्मा, जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीताराज, एनजीओ फोर्स परियोजना संयोजक मदन भारती ने जेल एवं जेल के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्लीन जेल-ग्रीन जेल अभियान के तहत जगह-जगह गीले कूड़े एवं सूखे कूड़े के कूड़ेदान लगवाने का निर्णय लिया। इसके लिए 30 स्थान चिह्नित किए गए तथा कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें से 15 स्थानों पर जेल के अंदर एवं 15 स्थानों पर जेल के बाहर अलग-अलग कूड़ेदान रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेल आवासीय परिसर में स्थापित कम्यूनिटी कंपोस्ट पिट का उद्घाटन किया गया। आवासीय क्षेत्र में सुनहरा कल समिति की स्थापना की गई। जेल में वर्मी कंपोस्ट का एक प्लांट लगाने एवं जेल परिसर में चार शौचालयों का निर्माण किए जाने तथा एक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगवाने की भी घोषणा की गई। जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने कहा कि क्लीन जेल-ग्रीन जेल अभियान के तहत समय-समय पर सफाई तथा जेल में आवासीय तथा गैर आवासीय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें