सरसावा (सहारनपुर)। राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह के सत्संग कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह है। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
ग्राम पिलखनी में राधा-स्वामी सत्संग भवन पर सत्संग कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होगा, जो बुधवार को संपन्न होगा। सत्संग को लेकर राधा स्वामी सेवादारों ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को सेवादारों ने राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली। राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिलोह मंगलवार को अपनी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। सत्संग कार्यक्रम में करीब पांच लाख अनुयायियों की आने की संभावना है। इसी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।