सहारनपुर। विकास भवन सभागार में सुभाष चंद्रबोस का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने सुभाष चंद्रबोस के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि सुभाष चंद्रबोस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए कुर्बान कर दी। कार्यक्रम का संचालन राजीव बंसल ने किया। विनोद कुमार शर्मा, जगजीत सहगल, वीके मित्तल, नरेंद्र पाल सिंह, संजय अरोड़ा, योगेश कुमार शर्मा, तरुण राठौर, सलीम कौसर, दानिश सिद्दीकी पूनम गुप्ता, सीमा तिवारी, रीता चौधरी, दीपक, राठौर, संजीव कुमार, बबीता रानी मौजूद रहे।