फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त, डीआईजी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को डीआईजी, कमिश्नर, एसपी सिटी ने जनता की समस्याओं को सुना। इस मौके पर सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित आईं। कुल 66 शिकायतों में से किसी समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

तहसील प्रांगण में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी सुनील इमेनुअल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने जनता की समस्याओं को सुना। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित रही। फरियादियों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं विवादित भूमि की पैमाइश को लेकर भी शिकायतें आई। कई फरियादियों ने पुलिस प्रशासन, विद्युत और खाद्य विभाग द्वारा उनकी समस्या का समाधान न किए जाने के आरोप लगाए। समाधान दिवस में कुल 66 शिकायतें आई। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को शिकायतों का शीघ्र निपटारा किए जाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें