फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथक प्रदेश की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पृथक प्रदेश की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश को चार हिस्से में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी पीके पांडे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पश्चिम प्रदेश के विकास के लिए अलग से 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडल और 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का गठन होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अलग राज्य बनने से समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा। उन्होंने वेस्ट यूपी के विकास के लिए बडे उद्योग स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने मेरठ में मिनी सचिवालय और उच्च न्यायालय की स्थापना करने और सहारनपुर में एक विश्वविद्यालय की बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने टपरी और पेपर मिल फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने आदि की मांग भी की। अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, विनोद सैनी, विरेंद्र सिंह बिल्लू, मौहम्मद आसिम मलिक, मौहम्मद वली अहमद, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेशचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें