गंगोह (सहारनपुर)। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। भारत में नारी कितनी सुरक्षित एवं कितनी असुरक्षित विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में नंदनी, तनु, सिल्की एवं राशि ने पक्ष में तथा पुनीत माहेश्वरी और प्रत्युष रंजन वर्मा ने विपक्ष में विचार रखे। कक्षा दस की लीना एवं अगम त्यागी ने मोबाइल के सदुपयोग और दुरुपयोग पर विचार रखे। कक्ष सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में दिशा, सौम्या, नंदनी, संध्या, अंशिका, दिव्या, पूर्वी एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी प्रीत, भारती, शताक्षी, अदिता, अंशिका, गौरी, मनस्वी, रिया और नेहा ने द्वितीय तथा तान्या, गौरी, नीरा, अनुष्का, खुशी, अलन, प्रियांशी व आस्था की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष उमेश गोयल, राकेश तायल, प्रवीण तायल, मेघ गोपाल गोयल आदि ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।