फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अशोका और खो-खो में रणजीत हाउस फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में अशोका और खो-खो में रणजीत हाउस फाइनल में पहुंचे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून हिल्स एकेडमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ हुई। छात्रों ने कबड्डी, फुटबाल और खो-खो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने किया। फुटबाल का सेमीफाइनल टैरेसा और अकबर हाउस ने जीता। जबकि जूनियर फुटबाल मुकाबले में टैरेसा और अकबर हाउस फाइनल में पहुंचे। कबड्डी प्रतियोगिता में अशोका हाउस ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में रणजीत हाउस की टीम फाइनल में पहुंची। चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि खेलों का भी मानव जीवन में अलग स्थान है। खेलों से जहां तन स्वस्थ रहता हैं वहीं, मानसिक विकास भी बढ़ता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने भी छात्रों को खेलों का महत्व समझाते हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें