फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए सरदार पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिम्मत नगर में भाजपा और राष्ट्रवादी महासभा के संयुक्त कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत का सपना पूरा करने के लिए 562 रियासतों को राष्ट्र में विलय के लिए मजबूर कर दिया था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को तरक्की की राह पर ले जाया ोजा सकता है। अनुज त्यागी, पूरन सिंह, सुनील सत्यम आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में देहरादून चौक का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखने, मेडिकल कालेज का नाम दोबारा मान्यवर कांशीराम के नाम पर ही रखने, महापुरुषों की जयंती और शोभायात्राओं को प्रशासनिक अनुमति देकर सुरक्षा मुहैया कराने, महापुरुषों के नाम पर सेना में रेजीमेंटों का नामकरण करने और देवबंद का नाम देववृंद करने आदि की मांग की। राजवीर पंवार, गौतम सिंह, योगेश कुमार, आशु चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, महिमा सिंह, आजाद सिंह, राहुल आदि रहे। उधर, अपना दल एस ने भी सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। देहरादून चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार पंवार ने लोगों से सरदार पटेल के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। वसीम मलिक, मनव्वर, मुर्सलीन, उमेश सिंह, विजयपाल, परीक्षित वर्मा, सुन्दर, महावीर, इसम सिंह, डॉ. ब्रह्म सिंह, आजाद कुमार, रजत, रजनीश, अवनीश, अंकुर, रामकुमार, वीरेंद्र, अनुज, प्रदीप, बिट्टू, अजय एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें