फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहली बार हुए नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं ने जुनून के साथ जमकर वोट किया। मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा, लेकिन मतदाताओं की खामोशी ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दीं। अंतिम समय तक भी मतदाताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले। प्रत्याशी सिर्फ अटकलें ही लगाते रह गए।
विज्ञापन

लोकतंत्र के इस होम में मतदाताओं ने खूब आहुति डाली। बंपर वोट किए, लेकिन खामोशी के साथ। मतदाताओं ने अंतिम समय तक भी अपने पत्ते नहीं खोले। प्रत्याशी खड़े देखते रह गए और मतदाता चुपचाप अपनेे वोट डालकर जाते रहे। सुबह साढ़े सात बजे वोटिंग शुरू होते ही वोटर बिना किसी शोर शराबे के बूथ तक पहुंचे, प्रत्याशियों की टीमें मतदाताओं को घरों से निकालने में लगी रहीं, लेकिन मतदाताओं ने रुझान का आभास किसी को नहीं होने दिया।
सुबह 9 बजे मंडी शिवपुरी स्थित महामना मालवीय प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं ने 15 प्रतिशत तक वोट कर दिया। श्री जमुनादास कन्या हाईस्कूल में 18 प्रतिशत वोट हो चुका था। सिराज कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हो गया था। एसबीबीए इंटर कॉलेज में साढ़े 11 बजे तक 30 प्रतिशत से भी कम वोट पड़े। रायवाला स्थित रामकृष्ण परमहंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालयय में 12 बजे तक एक बूथ पर मात्र 30 प्रतिशत से भी कम रहा तो दूसरे बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। 711 में से 355 वोट डाली जा चुकीं थीं, लेकिन कोई यह नहीं जान पाया कि मतदाता किसके पक्ष में वोट कर रहे हैं। मुस्लिम क्षेत्रों में भी उहापोह की स्थिति में ही रहे प्रत्याशी।
विज्ञापन


प्रत्याशी एक ओर खड़े अपने वोटरों की अटकलें ही लगाते रहे।
मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशी भी टेंशन में आ गए। किसी के खुलकर समर्थन में न आने के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। मतदाताओं ने किसकी किस्मत चमकाई है। यह तो दो दिन बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें